फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retail trading banned in the market complex; City Magistrate holds meeting with officials and traders

Uk: मंडी परिसर में फुटकर कारोबार पर रोक, सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों और व्यापारियों के साथ की बैठक

Wed, 14 Jan 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 14 Jan 2026 10:17 AM IST
सार

मंडी परिसर में फुटकर व्यापार रोकने के निर्देश के साथ 12 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए व्यापारियों को 15 दिन का समय दिया गया।

विज्ञापन
Retail trading banned in the market complex; City Magistrate holds meeting with officials and traders
मंडी समिति कार्यालय में अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक करते मंडी प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में मंडी प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने मंडी परिसर में फुटकर व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। स्टॉफ की कमी होने पर पीआरडी जवानों की नियुक्ति को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने मंडी स्तर से होने वाली कार्रवाइ को लेकर व्यापारियों को आश्वास्त किया। मंगलवार को उन्होंने मंडी परिसर में आलू फल आढ़ती व्यापारी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मांगे पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया। मांगे पूरी नहीं होने पर एक फरवरी से हड़ताल की चेतावनी दी।

विज्ञापन

नव वर्ष के पहले दिन हुए हंगामे के बाद व्यापारियों ने 12 सूत्रीय मांगो को लेकर मंडी प्रशासन को 15 दिन का समय दिया था। मांगे पूरी नहीं होने पर 16 जनवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल की बात कही थी। इसको लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने मंडी समिति के अधिकारियों के साथ व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने स्तर से होने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिन मांगों पर निदेशालय स्तर से निर्णय होना है, उन्हें उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया गया। मंडी समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुधवार (आज) से फुटकर व्यापारियों को हटाया जाए। यदि स्टॉफ की कमी तो पीआरडी जवानों की तैनाती के लिए निदेशालय पत्र भेजना को कहा।

विज्ञापन


प्रभारी मंडी सचिव भुवन गोस्वामी, देवकी नंदन पंत, हरीश नगरकोटी, फल-सब्जी आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन से राजेन्द्र सिंह फर्स्वाण, जीवन सिंह कार्की, भुवन तिवारी, केशव दत्त पलड़िया, देवानंद सिंधी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन से महामंत्री राकेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, रोहित गर्ग, मेघश्याम अग्रवाल और गिरीश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री तक पहुंचे बात

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से सीएम सचिव व कुमाऊं कुमीश्नर दीपक रावत, मंडी परिषद के एमडी और व्यापारियों की बैठक कराने की मांग की। जिससे मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की बात पहुंच सके और शासन स्तर की मांगों को पूरा किया जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिससे किसी को परेशानी न हो।

12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडी प्रशासन 15 दिन का समय दिया गया है। मांगे पूरी नहीं हुई तो एक फरवरी से व्यापारी हड़ताल को बाध्य होंगे।-कैलाश जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन

व्यापारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनी है। कुछ मांगे परिषद स्तर की हैं। इसके लिए निदेशालय स्तर पर निदेशक को लिखा गया है। मंडी परिसर में सत्यापन के लिए एसपी से वार्ता की गई है।-गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट

Uk: मंडी परिसर में फुटकर कारोबार पर रोक, सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों और व्यापारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed