फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Resolve to win all five Lok Sabha seats with more votes

नैनीताल: पांचों लोकसभा सीटें और अधिक मतों से जीतने का संकल्प

Fri, 10 Feb 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 10 Feb 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Resolve to win all five Lok Sabha seats with more votes
हल्द्वानी स्थित भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन करती जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्
हल्द्वानी। भाजपा की जिला कार्यसमिति बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। कार्यसमिति के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आगामी चुनावों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी मिशन-2024 के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी के सांसद हैं, इन सीटों पर पिछले मतों के रिकार्ड तोड़ते हुए पुन: जीत दर्ज कर इतिहास बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएंगे।
विज्ञापन

पहले सत्र में राजनैतिक प्रस्ताव पास हुआ। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के चहुंमुखी विकास पर धन्यवाद देने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यसमिति में जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब हुए। भ्रष्टाचार रोकने के लिए 1064 एप बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त राशन और नौ करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कि कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व का डंका बज रहा है। जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी कहा सबसे पहले संगठन है। उसे और कैसे आगे बढ़ाएं यह सोचने की जरूरत है। पार्टी जिले के प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि हमारे जिले में संगठन के 22 मंडल है और उनके 22 प्रभारी है। पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि जोशीमठ में ऐसा काम सरकार करेगी जो दुनिया के लिए नजीर बनेगा। इससे पूर्व कार्य समिति का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री, पार्टी के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट और प्रतिभा जोशी ने किया।


कार्यसमिति में ये रहे मौजूद : कार्यसमिति में जिले के सह प्रभारी विवेक सक्सेना, जिलापंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, भावना मेहरा, साकेत अग्रवाल, प्रदीप बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत, नवीन भट्ट, रंजन बर्गली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed