{"_id":"656b7f4f79642197c7011c94","slug":"resolve-to-take-government-schemes-to-the-masses-haldwani-news-c-8-1-hld1006-269983-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का संकल्प
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में हुए भाजपा अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करने की बात भी कही गई।
उद्घाटन सत्र में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित समाज की जनता की भावनाओं के साथ हमेशा खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस की नीति सदैव अनुसूचित समाज को सिर्फ आर्थिक व मानसिक गुलाम बनाने की रही है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटिबद्धता अनुसूचित जाति समाज के लिये है, उनकी हर योजना का अनुसूचित समाज को लाभान्वित कर रही है। जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में बूथ स्तर पर सुनने के मामले उत्तराखंड पहले स्थान पर भी पहुंच चुका है, उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे समाज का है। समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सदैव अनुसूचित जाति समाज की हितैषी के रूप में समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य पर कार्य कर रही है।
चिंतन कार्यक्रम भी रखा गया, फीड बैक भी लिया गया
हल्द्वानी। सम्मेलन के मध्य चिंतन कार्यक्रम भी हुआ। इसमें करीब चालीस लोग शामिल हुए। इसमें समाज तक योजनाओं को पहुंचाने, उनसे सुझाव लेने समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर फीड बैक भी लिया गया। सम्मेलन के पांच सत्रों में वक्ताओं ने कहा कि जन प्रतिनिधि सीधे जनता के संपर्क में रहता है, ऐसे में कार्यकर्ताओं के अलावा जन प्रतिनिधि सीधे लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। चुनाव में समाज का पार्टी के पक्ष में वोट प्रतिशत बढ़ा है, इसको और बढ़ाने पर फोकस करें। अगर विपक्ष के दावों या बात का अपने बढ़ते वोट प्रतिशत की जानकारी आदि के जरिए जवाब दें।