फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Residents of Krishnapur agreed on the condition of starting the construction of the two-wheeler road.

Nainital News: दोपहिया मार्ग निर्माण शुरू करने की शर्त पर माने कृष्णापुर वासी

Wed, 21 Oct 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 21 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Residents of Krishnapur agreed on the condition of starting the construction of the two-wheeler road.
नैनीताल। वीरभट्टी मार्ग को जीआईसी मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे कृष्णापुर के निवासियों का आंदोलन 24वें दिन समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने स्वयं अनशन स्थल पहुंचकर आंदोलन समाप्त करवाया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि पहले चरण में कृष्णापुर के लिए दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग बनाया जाए जबकि इसके बाद चारपहिया के लिए भी विकल्प तलाश कर कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

बलियानाला में आए भूस्खलन में वीरभट्टी सीसी मार्ग का बड़ा हिस्सा ढह जाने से कृष्णापुर को मोटरेबल मार्ग नहीं है। करीब नौ वर्ष से मार्ग से महरूम कृष्णापुर के निवासियों ने आंदोलन की शुरुआत की। पहले क्रमिक अनशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की गई। 24 दिनों से आंदोलन लगातार जारी था। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च अहम रहा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भाजपा विधायक सरिता आर्या की ओर से पीएमसी सदस्यों समेत विषय विशेषज्ञों के सर्वे के बाद दिए गए सुझाए के क्रम में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा। इसमें कृष्णापुर के लिए दोपहिया वाहन एवं पैदल चलने के मार्ग बनाने एवं रेलिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सर्वे रिपोर्ट के क्रम में ट्रीटमेंट क्षेत्र से अलग चारपहिया वाहनों के लिए मार्ग का भी सर्वे आदि की आवश्यक कार्रवाई करते हुए डीपीआर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे विधायक अनशन स्थल पर पहुंची। अनशनकारियों ने दोपहिया के लिए मार्ग 30 दिन में मार्ग तैयार कराने की शर्त पर आंदोलन समाप्त किया। पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, दीपेश भट्ट, डीएन भट्ट, रेखा जोशी की अगुवाई में यह आंदोलन चला। इस मौके पर विशाल, प्रेमा पाल, नीमा रौतेला, मोहन पपोला, दिनेश भट्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed