फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Residents demonstrated against the water department

Nainital News: क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 20 Aug 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 20 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Residents demonstrated against the water department
कालाढूंगी। कालाढूंगी मुख्य बाजार में हाईवे के निकट गहरा गड्ढा राहगीरों और बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। 20 दिन होने को हैं मगर इस गड्ढे को ठीक नहीं किया जा रहा है जबकि कई लोग और बच्चे इसमें गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन बंजारा ने कहा कि सड़क की खोदाई कर यहां पर जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन में बाॅल्व लगाया गया था और गड्ढे पर पटाल डाली गई थी, जो टूट चुकी है। एक महीना बीतने के बाद इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। इससे बाजार का आबादी क्षेत्र और मुख्य हाईवे का किनारा होने से यहां हर समय खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही इस गड्ढे को ठीक नहीं किया गया तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ जल संस्थान कार्यालय के सामने धरने- प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहां पर हाजी तस्लीम कुरैशी, नईम अहमद, नफीस अहमद, मो, शफी, अय्यूब अहमद, महबूब, अनीस अहमद, जाहिद कुरैशी, एजाज आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed