फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Reservation counter opened at Kathgodam railway station

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर खुला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Reservation counter opened at Kathgodam railway station
हल्द्वानी, काठगोदाम रेलवे स्टेशन में आरक्षण काउंटर पर टिकट लेता यात्री। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से एक रिजर्वेशन काउंटर खुल गया है। पहले दिन करीब 10 यात्री ही टिकट बुक कराने के लिए पहुंचे। सामान्य दिनों में यह संख्या सैकड़ों में होती थी। यात्रियों ने नैनी-दून जनशताब्दी के अलावा अन्य स्थानों से दूसरी ट्रेनों के लिए भी आरक्षित टिकट लिए। इज्जनगर रेलवे मंडल जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्हाल सिर्फ दो जून से शुरू हो रही देहरादून की जनशताब्दी ट्रेन के ही आरक्षित टिकट दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में यात्री काठगोदाम के रिजर्वेशन काउंटर से पहली पारी में सुबह आठ बजे से 12 बजे तक दूसरी में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक ही टिकट बुक करा सकेंगे। पुराने टिकट रिफंड का कार्य अभी शुरू नहीं किया है। रिजर्वेशन के लिए एक ही काउंटर शुरू किया गया है। सूत्रों के अनुसार नैनी-दून जनशताब्दी में दो जून के लिए कुछ ही टिकट काउंटर और ऑनलाइन माध्यम से बुक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed