{"_id":"698a3a2a54511dd06d065052","slug":"removing-mahatma-gandhis-name-from-mnrega-is-condemnable-behad-kitchha-news-c-242-1-shld1013-136981-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना निंदनीय : बेहड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना निंदनीय : बेहड़
Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) केवल एक योजना नहीं बल्कि भारत के गांव-गरीब, मजदूर और किसान की आजीविका की रीढ़ है। इस योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाना देश की विचारधारा का प्रतीक है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने या बदलने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध बताया। कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार लगातार इतिहास बदलने, महापुरुषों के योगदान को मिटाने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
इससे पहले जनता संवाद कार्यक्रम में वार्ड पांच नानक नगर बंडिया के जोगिंदर प्रसाद, राजेश, जलाल, श्रीपाल, राजेंद्र, गुलजार, मनजीत कौर, उजागर सिंह ने 200 मीटर सड़क निर्माण की मांग, वार्ड तीन सिसई के रिजवान सलमानी व अनिल ने फैज अहमद खान के घर से रूप सिंह बंगाली के मकान तक सड़क निर्माण, वार्ड चार के पूर्व सभासद असीम अहमद ने शमी के मकान से मुजीब के मकान तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।