{"_id":"62892d4b54b8a344245fe652","slug":"remove-encroachment-in-hn-land-haldwani-news-hld46340211","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएन की जमीन में हटाएअतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएन की जमीन में हटाएअतिक्रमण
विज्ञापन
हल्द्वानी एचएन इंटर कॉलेज में अंदर की खुली दुकानों को तोड़ती जेसीबी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज की दुकानों को दुकानदारों ने अवैध तरीके से परिसर तक बढ़ा लीं। इतना ही नहीं पीछे दरवाजा खोलकर अवैध शराब पिलाने का धंधा भी शुरू कर दिया। कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पांचों दुकानों का अतिक्रमण ढहा दिया। साथ ही उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए मलबा हटाने के निर्देश दिए। पीछे खोले दरवाजे को भी सील कर दिया।
शनिवार को स्कूल प्रबंधन मैदान की सफाई करवा रहा था। इस बीच देखा कि कॉलेज के सामने बनीं दुकानों के स्वामी स्कूल की तरफ गेट खोलकर शराब पिला रहे थे। स्कूल के अध्यापकों को देखकर वे जंगल की ओर भाग गए। इसकी सूचना एचएन कॉलेज प्रबंधकों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को दी। साथ ही मैदान में दुकान बढ़ाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नगर निगम की जेसीबी बुलवाकर पांच पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। वहीं स्कूल के मैदान की ओर दरवाजा खोलकर बनाए गए सभी रास्तों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण किया था उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। उन्हें तीन दिन के अंदर मलबा हटाने को कहा गया है। सील टूटने पर दुकान स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
मेडिकल स्टोर संचालकों ने स्कूल परिसर में ही फेंकी थीं एक्सपायरी दवाएं
हल्द्वानी। एचएन इंटर कालेज के सामने वाले मेडिकल स्टोर एक्सपायरी डेट की दवाएं एचएन इंटर कालेज के मैदान में फेंक रहे हैं। शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वहां फेंकी गईं दवाएं भी मिलीं। एक मेडिकल स्टोर स्वामी परिसर में कूड़े समय लंबे समय से फेंक रहा था। उसने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने के दौरान कूड़े में आग लगा दी।
विज्ञापन
कॉलेज की 41 दुकानें, कोई भी नहीं दे रहा किराया
हल्द्वानी। एचएन इंटर कालेज परिसर में 41 दुकानें बनीं हैं। पूर्व में एचएन इंटर कॉलेज प्रबंधन इनसे किराया वसूल करता था। अब कई वर्षों से दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सिटी मजिस्ट्रेट से इन दुकानों को खाली कराने का निवेदन किया। कहा कि इस कारण वन विभाग लीज का नवीनीकरण नहीं कर रहा है।