फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Remembering Chacha Nehru on Children's Day

Nainital News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया

Sat, 15 Nov 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Remembering Chacha Nehru on Children's Day
हल्द्वानी। जिलेभर के स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न संगठनों की ओर से सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री बांटी गई। बच्चों ने चाचा नेहरू को याद कर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन



इनरव्हील क्लब ने कल्याणम स्पेशल स्कूल के बच्चों को लेखन सामग्री, कपड़े, खाने-पीने और खेल का सामान बांटा। यहां क्लब अध्यक्ष मधुर अग्रवाल, सचिव निवेदिता पांडे, कल्पना, रेखा, रीता, मीरा आदि मौजूद रहे। एसकेएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इंफ्लूएंसर गीता कोरंगा ने कॉमेडी से सभी को खूब गुदगुदाया। यहां मुख्य अतिथि दायित्वधारी शंकर कोरंगा, स्कूल प्रबंधक यूसी जोशी, पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुमखेड़ा में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के आयोजन में वाद-विवाद, संस्कृत नाटक प्रतियोगिता कराई गई। यहां मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, प्रधानाचार्य अमित जोशी, उप निदेशक संस्कृत शिक्षा यशोदानंदन सेमल्टी, जगदीश पांडे, हरीश पाठक रहे। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज प्रफुल्ल चंद्र पंत ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान रामलीला मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां विद्यालय के निदेशक वीबी नैनवाल आदि रहे। आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार आदि ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका गीतिका बल्यूटिया व प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने किया। यहां प्रतियोगिताओं के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। क्वींस स्कूल को बाल दिवस पर रंग-बिरंगे गुब्बारों और पोस्टरों से सजाया गया था। यहां प्रधानाचार्य बीबी पांडे आदि रहे। स्वस्त्ययन स्कूल में उप प्रधानाचार्य लवी शर्मा, समन्वयक मुक्ता नेगी और 12वीं के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथी संगठन हल्द्वानी की ओर से लालडांठ स्थित बैंक्वेंट हॉल में स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं। यहां मुख्य अतिथि मेयर गजराज बिष्ट मौजूद रहे। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने राजपुरा में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। यहां योगेंद्र साहू, बलराम हालदार, एकता कुमारी, मनीष साहू आदि मौजूद रहे। सारथी फाउंडेशन ने प्राइमरी पाठशाला बमोरी मल्ली में बच्चों को स्वेटर बांटी। यहां प्रधानाचार्य चंपा पुरोहित, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, गीता बेलवाल आदि मौजूद रहे। आकृति एंजल एकेडमी जजफार्म में बाल मेले का आयोजन किया गया। एकेडमी की प्रबंधक कुसुम दिगारी ने बताया कि आकृति सोसायटी की ओर से बच्चों को उपहार बांटे गए।
विज्ञापन




नैब के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

बाल दिवस पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) में दृष्टिबाधित, दिव्यांग और मूकबधिर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने सरस्वती वंदना, कुमाऊंनी और पंजाबी गीतों पर नृत्य, जुबां डांस, योगा आदि की प्रस्तुति दी। महासचिव रघुवीर सिंह कालाकोटी ने बताया कि बच्चे कई दिनों से नाटक का अभ्यास कर रहे थे। यहां नैब की अध्यक्ष सरिता लाहोटी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, आयुषी परगांई, हारमोनियम शिक्षक हेमराज सिंह बोहरा, गीता नेगी, शोभा जोशी, प्रेमा कार्की आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञान ड्रामा में जवाहर ज्योति अव्वल

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाहर ज्योति ने पहला, राबाइंका बनभूलपुरा ने दूसरा और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अनीता पाठक, योगिता सिंह, संगीत साह, महिपाल, मीनाक्षी कनवाल, धीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed