{"_id":"6075fb818ebc3ec39c36d7f7","slug":"relief-on-the-mountain-corona-s-cry-in-the-ground-haldwani-news-hld421580720","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर राहत, मैदान में कोरोना का रोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर राहत, मैदान में कोरोना का रोना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोरोना के कहर की लहर लगातार बढ़ती जा रही है। 210 दिन बाद नैनीताल जिले में मंगलवार को 217 कोविड पॉजिटिव केस आए। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो गई।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 57 वर्षीय कोविड पॉजिटिव महिला को 12 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज मधुमेह से भी ग्रस्त थी। हल्द्वानी निवासी 90 वर्षीय कोविड पॉजिटिव वृद्धा को पांच अप्रैल को भर्ती किया गया। उसे टीबी के साथ ही हृदय संबंधी परेशानी थी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
अगस्त 2020 से कोविड का ग्राफ जिले में बढ़ना शुरू हुआ था। सितंबर में कोविड के सबसे अधिक केस थे। 28 सितंबर से कोविड के केस कम होने लगे थे। दिसंबर में एक बार फिर अधिक केस मिलने शुरू हुए थे। जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के बीच राहत थी और कोविड का ग्राफ बिल्कुल नीचे चला गया था। राहत की बात यह है कि पर्वतीय क्षेत्रों में अभी केस कम हैं। 31 मार्च को प्रदेश के 13 जिलों में 15743 सैंपल लिए गए थे और महज 293 लोग पॉजिटिव आए थे। 13 अप्रैल को प्रदेश में 36,773 के सैंपल लिए गए और 1925 लोग कोविड पॉजिटिव आए। आंकड़े बता रहे हैं कि मैदानी जिलों में कोविड का प्रकोप सबसे अधिक है।
विज्ञापन
कोरोना टीके की 54,570 डोज आएगी
हल्द्वानी। कोविड टीके की 54, 570 डोज बुधवार को देहरादून पहुंच जाएगी। जिलों को यह बुधवार को ही भेज दी जाएगी। इस बार अल्मोड़ा और चमोली को टीके की डोज नहीं मिलेगी। ऊधमसिंह नगर को सबसे अधिक 15 हजार डोज मिलेगी।
एक वॉयल में दस लोगों को कोविड का टीका लगाया जाता है। 0.5 एमएल की डोज दी जाती है। तीन दिन पहले रविवार को टीके की डोज आई थी और जिलों को दी गई थी। ऊधमसिंह नगर के बाद इस बार सबसे अधिक डोज हरिद्वार को मिली है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि टीका की डोज बुधवार को देहरादून पहुंच जाएगी। टीका आने के साथ ही जिलों को वितरित कर दिया जाएगा।