फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Relief: Land prices have come down

राहत: कम हो गए जमीन के दाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Relief: Land prices have come down
हल्द्वानी। शासन ने हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी तहसील के सर्किल रेट तत्काल प्रभाव से 10 प्रतिशत कम कर दिए हैं। महानिरीक्षक निबंधक डॉ. अहमद इकबाल ने मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिए। सर्किल रेटों में कमी होने से तीनों तहसील के करीब दस लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जमीन खरीदने वालों को भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन

जनवरी 2020 में सर्किल रेट बढ़ गया था। सर्किल रेट बढ़ने से अकृषि भूमि 250 और कृषि भूमि 150 से 250 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी। 13 जनवरी 2020 से बढ़ी हुई दरें प्रभावी कर दी गई हैं। जमीनों की कीमतें आसमान पर पहुंचने के बाद आंदोलन शुरू हो गया था। सर्किल रेट कम करने को लेकर दो माह तक आंदोलन चला था। आंदोलन में सत्ता पक्ष के लोग भी शामिल हुए थे। दो माह के आंदोलन के बाद आश्वासन मिलने पर धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया था।
विज्ञापन

जिला मूल्यांकन समिति की संस्तुति पर कम हुए रेट
हल्द्वानी। जिला मूल्यांकन समिति ने सर्किल रेट कम करने को लेकर संस्तुति की थी। केंद्रीय मूल्यांकन समिति की संस्तुति के बाद सर्किल रेट दस प्रतिशत तक कम करने को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी। जिले की कालाढूंगी, हल्द्वानी और लालकुआं तहसील में तत्काल प्रभाव से दस प्रतिशत सर्किल रेट कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 प्रतिशत तक की होगी बचत
हल्द्वानी। अगर आप एक करोड़ की जमीन खरीदते हैं तो उसकी कीमत 80 लाख दिखा सकते हैं। आयकर की ओर से ऐसी छूट दी गई है। अब दस प्रतिशत तक सर्किल रेट कम होने से खरीदार को फायदा होगा। सर्किल रेट कम होने से जमीन के कारोबार में और तेजी आने की संभावना है।
सब रजिस्ट्रार अतुल शर्मा ने कहा कि कम हुई दरें बुधवार से लागू हो जाएंगी और घटी दरों पर जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। शासन की ओर से जारी आदेश मिल गया है। तीनों तहसीलों में घटी हुई दरों पर लोग जमीन खरीद सकते हैं।
अकृषि भूमि
कुसुमखेड़ा चौराहे के आगे से कठघरिया तक
= 233 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 30 हजार प्रति वर्ग मीटर किया गया था। अब 27 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा जमीन का दाम।
नवीन मंडी के आगे से सिटी हास्पिटल तक
= 250 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी। 10 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया था। अब 31 हजार पांच सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा।
सुशीला तिवारी अस्पताल से नैनीताल मोटर्स तक
= 218 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी। 11 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया था और अब 31 हजार पांच सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा।
पनचक्की चौराहे से सुशीला तिवारी अस्पताल तक
= 192 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक वृद्धि हुई थी। अब 31 हजार 500 प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा।
नैनीताल रोड कलसिया पुल से रानीबाग तिराहे तक
= 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 15 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया था। अब यहां की दरें 13 हजार 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएंगी।
कृषि भूमि
भगवानपुर जय सिंह
= 219 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 47 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर एक करोड़ पचास लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया गया था। अब 01 करोड़ 35 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो जाएगा।
कठघरिया से आगे लामाचौड़ चौराहे तक (वाया फतेहपुर)
= 239 प्रतिशत बढ़ाया गया था। 62 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से दो करोड़ दस लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गए थे। अब 01 करोड़ 89 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो जाएगी।
नवीन मंडी से आगे सिटी हास्पिटल तक
= 250 प्रतिशत तक बढ़े थे। एक करोड़ बीस लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से चार करोड़ बीस लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो गया था। यहां की दरें अब 03 करोड़ 78 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो जाएगी।
छड़ायल नयाबाद
= जमीन 249 प्रतिशत तक महंगी हो गई थी। 43 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से एक करोड़ पचास लाख रुपये किया गया था। 01 करोड़ 35 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हो जाएगी।

रामड़ीआन सिंह
= 104 प्रतिशत तक दाम बढ़े थे। यहां पर 42 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर भूमि दर थी और बढ़ाकर 90 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की गई थी। अब यहां जमीन खरीदने के लिए 81 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed