फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Relatives of freedom fighters honored

Nainital News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मानित

Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Relatives of freedom fighters honored
शनिवार को नैनीताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते क्रांति तीर्थ आय
नैनीताल। क्रांति तीर्थ आयोजन समिति और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोवर्धन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि प्रो. सुरेंद्र बर्गली, मुख्य वक्ता आशुतोष भटनागर, कैप्टन रविंद्र नयाल ने किया। मुख्य वक्ता जम्मू एंड कश्मीर रिसर्च अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांकेलाल कंसल, डूंगर बिष्ट, सीतावर पंत, नरसिंह बिष्ट, श्यामलाल वर्मा, देवीलाल वर्मा, बिशन सिंह, मोहनलाल साह, लक्ष्मी साह, इंद्र नयाल, पीतांबर दत्त पंत, मथुरा जोशी, केदारनाथ सिंह रावत, पूरन लाल साह एवं देवीलाल साह के परिजनों को शॉल, सम्मान पत्र दिए गए। संचालन अरविंद पडियार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed