{"_id":"5738ae554f1c1bd918ac71c8","slug":"rekha-arya-repeating-blows-to-unsubscribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा आर्य की सदस्यता समाप्त करने को दोहरा वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा आर्य की सदस्यता समाप्त करने को दोहरा वार
सुधाकर भट्ट, हल्द्वानी।
Updated Sun, 15 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस की सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य की सदस्यता को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। पिछले अनुभव से सबक लेते हुये कांग्रेस अब रेखा आर्य के खिलाफ दल बदल कानून के तहत व्हिप के उल्लंघन और अपने आचरण से पार्टी में अविश्वास जताने को आधार बनाने की तैयारी की है। रेखा आर्य की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस को कुल मिलाकर दस सदस्यों का नुकसान होगा और सदन में उसकी सदस्य संख्या केवल 26 रह जाएगी। ऐसे में राज्य सभा के चुनाव में कांग्रेस की पीडीएफ पर निर्भरता और बढ़ जाएगी।
भाजपा के घनसाली विधायक भीमलाल आर्य के मामले से सबक लेते हुये कांग्रेस रेखा आर्य के मामले में दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। दस मई को सदन में फ्लोर टेस्ट में भाजपा के पक्ष में मतदान कर रेखा आर्य ने पार्टी व्हिप का भी उल्लंघन किया। इतना ही नहीं सदन में रेखा आर्य भाजपा के सदस्यों के साथ ही बैठीं। कांग्रेस के रणनीतिकार मान रहे हैं कि यह सीधा सपाट मामला है और दल बदल कानून के तहत कार्रवाई का पुख्ता आधार भी। इतना होने पर भी रेखा आर्य के मामले में अपने आचरण से पार्टी और सरकार में विश्वास व्यक्त न करने का मामला भी बनाया जा रहा है। ऐसा कांग्रेस के नौ बागियों के मामले में भी किया जा चुका है। ऐसे में अब रेखा आर्य के मामले में यह अजमाया हुआ कदम उठाने की भी तैयारी है। कहा जा रहा है कि इस बात के पूरे साक्ष्य मौजूद हैं कि रेखा आर्य दस मई को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं के साथ आईं और उन्होंने बाकायदा वी साइन बनाकर भाजपा की जीत पर भरोसा भी जताया।
दूसरी ओर, भीमलाल आर्य के मामले में भाजपा पूरा जोर लगाने के बावजूद सदस्यता को समाप्त नहीं करवा पाई थी। उसका कारण यह भ्ीा था कि भाजपा के मुख्य सचेतक यह साबित नहीं कर पाए कि भीमलाल आर्य को व्हिप सर्व कर दिया गया था। इसी तकनीकी आधार पर रेखा आर्य की सदस्यता बच जाने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस ने दोहरी रणनीति अपनाना तय किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक राज्य सभा की रिक्त सीट पर चुनाव जून में है। ऐसे में सात दिन के नोटिस की बाध्यता को देखते हुये ज्यादा समय न मिलने की भी आशंका है। ऐसे में सोमवार को दल बदल कानून के तहत रेखा आर्य की सदस्यता को समाप्त करने की याचिका देना तय कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इसकी पुष्टि की। कुंजवाल ने बताया कि सोमवार को याचिका दी जाएगी और इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है।