फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rehabilitation of displaced people

Nainital News: हटाए गए लोगों का पुनर्वास किया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rehabilitation of displaced people
रामनगर। पूछड़ी गांव से हटाए गए लोगों के पुनर्वास की मांग के लिए ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में वन ग्राम के लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। मालिकाना हक संघर्ष समिति के अध्यक्ष एस. लाल के नेतृत्व में वन ग्राम के ग्रामीणोंं ने पुनर्वास की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख ने हटाए गए लोगों का पुनर्वास करने की मांग की। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि सरकार और वन विभाग की बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए। वन ग्राम में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधा देनी चाहिए। सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो रामनगर में आंदोलन किया जाएगा। यहां पूर्व दायित्वधारी पुष्कर दुर्गापाल, चंदन राम, जयपाल रावत, भगवत राणा, रचना रावत, नरेंद्र रावत, भूपेंद्र कुमार, महावीर रावत, नफीस अहमद, कैलाश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed