फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Regional youth welfare officer removed on complaint of PRD jawans

पीआरडी जवानों की शिकायत पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Regional youth welfare officer removed on complaint of PRD jawans
हल्द्वानी कैंप कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते डीएम सविन बंसल। अमर उजाला
हल्द्वानी। पीआरडी जवानों ने विकासखंड हल्द्वानी में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ नौ सूत्री ज्ञापन देकर शिकायत की और जांच की मांग की। डीएम सविन बंसल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को अन्यत्र संबद्ध करने के आदेश जिला युवा कल्याण अधिकारी को दिए साथ ही थर्ड पार्टी से पूरे प्रकरण की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम कैंप कार्यालय में शनिवार को 70 से अधिक फरियादियों ने बिजली, पानी, इलाज, आर्थिक सहायता, भूमि की हद बंदी, सड़क और शिक्षकों की तैनाती की समस्याएं रखी। शिवपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने भूतपूर्व खंड विकास अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीएम ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी। बद्रीपुरा निवासी सुरेश सागर ने कलसिया नाले में पानी के तीव्र बहाव के कारण क्षतिग्रस्त भवन निर्माण के लिए आपदा राहत राशि न मिलने एवं भवन निर्माण होने तक किराए की धनराशि 4 हजार रुपये प्रतिमाह न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम को पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार धनराशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए। डहरिया निवासी त्रिकला डोर्वी ने भूमि की हद बंदी कराने की मांग की। डीएम ने तहसीलदार को तीन दिन के भीतर भूमि की माप करते हुए हद बंदी कराने के निर्देश दिए। कुसुमखेड़ा निवासी ललित मोहन सिंह नेगी ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। एसडीएम ने भूमि की जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डहरिया निवासी बाला देवी ने जेपी सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत अपने पति की मृत्यु पर किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता न मिलने की शिकायत की। डीएम ने उप श्रम आयुक्त को प्रकरण की जांच करते हुए श्रम कानून संबंधी उपबंधों के अधीन आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed