फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Refilling from domestic gas cylinders caught in Banbhulpura

Nainital News: बनभूलपुरा में घरेलू गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग होते पकड़ी

Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Refilling from domestic gas cylinders caught in Banbhulpura
हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने मंगलवार देर शाम बनभूलपुरा के उजाला नगर में एक मोटर वर्कशॉप में छापा मारकर वहां गैस सिलिंडर रिफिलिंग होते हुए पकड़ा। यहां रसोई गैस सिलिंडरों से व्यावसायिक सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। मौके से कुल 18 सिलिंडर पकड़े गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह व पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी की संयुक्त टीम एक सूचना पर आजाद नगर पहुंची। वहां यहां घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जा रहा था। मौके से 18 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद पूर्ति विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। टीम में तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान सहित नगर निगम, राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके हैं मामले
डहरिया के प्रगति विहार में बीती चार दिसंबर को एक टिनशेड के नीचे उजाला नगर की ही तरह रिफलिंग होते हुए पकड़ा गया था। वहां कुल 27 सिलिंडर पकड़े गए थे और दो लोगों को दबोचा गया था। प्रगति विहार में ही वर्ष 2023 में गैस रिफिलिंग का अड्डा पकड़ा गया था। रिक्शे वालों से रसोई गैस सिलिंडर लेकर उनकी गैस व्यावसायिक सिलिंडरों में भरकर उन्हें होटल आदि में सप्लाई किया जाता है। इससे धंधेबाजों को काफी मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed