फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Reconstruction work on the canals of the Jamrani dam project has begun in haldwani

Uk: जमरानी बांध परियोजना...नहरों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ, अधिकारियों ने पूजा कर नहर में उतारी पोकलेन

Sat, 03 Jan 2026 10:51 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:51 AM IST
सार

जमरानी बांध परियोजना के तहत शहर में नहरों के जीर्णाेद्धार और पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को काठगोदाम काॅलटैक्स के पास अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के साथ पोकलेन नहर में उतारी।

विज्ञापन
Reconstruction work on the canals of the Jamrani dam project has begun in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जमरानी बांध परियोजना के तहत शहर में नहरों के जीर्णाेद्धार और पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को काठगोदाम काॅलटैक्स के पास अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के साथ पोकलेन नहर में उतारी। परियोजना प्रबंधक शहनवाज ने बताया कि नैनीताल रोड पर काॅलटैक्स से सौरभ होटल तक नहर को कवर किया जाना है। इससे पहले पुरानी दीवार को तोड़कर नया कंस्ट्रक्शन किया जाएगा। नहर करीब 8.5 फुट चौड़ी होगी। इसके आड़े आ रही बिजली लाइनों और ओएफसी केबल भी शिफ्ट की जानी हैं। इसके लिए यूपीसीएल, यूयूएसडीए, जल संस्थान और टेलीकाम कपंनियों से तालमेल बनाकर कार्य किया जाना है जिससे आमजन को परेशानी न उठानी पड़े। इस दौरान एपीएम दीपांशु जोशी, हिमांशु कांडपाल, जेई नीरज मिश्रा, चिरंजी लाल, शादाब मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

जमरानी बांध निर्माण के कार्यों को समय से पूरा कराएं अधिकारी

 कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को जमरानी बांध परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी शहर क्षेत्र में जमरानी कैनाल फीडर को कवर करने के लिए आवश्यक कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में आयुक्त ने परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए किच्छा स्थित पराग फार्म में बनाई जा रही आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराएं। परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने बताया कि दो टनलों का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। पानी के - डायवर्सन के लिए दो कौफर डैम बनाए जा रहे हैं। जून 2026 तक टनल निर्माण एवं - कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बरसात में नदी का पानी टनल से डायवर्ट किया जाएगा। वहां सहायक निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग राजन तिवारी, उप महाप्रबंधक जमरानी बांध बीबी पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलाई 2027 तक 40 किमी लंबी नहरों का पुनर्निर्माण किया जाना है। कार्य के दौरान तय समय के अनुसार सिंचाई के लिए पानी भी छोड़ा जाएगा। - शहनवाज, परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed