फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Recommendation for transfer of Justice Mishra from Orissa to Nainital High Court

जस्टिस मिश्रा का तबादला उड़ीसा से नैनीताल हाईकोर्ट करने की संस्तुति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for transfer of Justice Mishra from Orissa to Nainital High Court
नई दिल्ली/नैनीताल। सीजेआई एनवी रमण की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के 28 जजों के तबादले की सिफारिश की है। इनमें छह जज इलाहाबाद हाईकोर्ट, तीन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, दो हिमाचल प्रदेश के शामिल हैं।
विज्ञापन

कॉलेजियम ने उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की भी संस्तुति की है।
जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर 1961 को बोलैंगिर में हुआ था। उनके पिता मार्कण्डेय मिश्रा और माता ज्योतिर्मयी मिश्रा हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा बोलैंगिर में हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमकॉम व एलएलबी की डिग्री 1987 में हासिल करने के बाद 1988 से अपने पिता के निर्देशन में वकालत की शुरुआत की। 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। 7 अक्तूबर 2009 को वह उड़ीसा हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए।
विज्ञापन

जस्टिस मिश्रा बार से जिला जज के पद के लिए चयन परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे थे। वे जेपोर और सुंदरगढ़ में जिला एवं सेशन जज के अलावा सीबीआई के जज और उड़ीसा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed