फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ravi Kanyal became block chief in Kotabagh

कोटाबाग में रवि कन्याल बने ब्लॉक प्रमुख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kanyal became block chief in Kotabagh
BJP_LOGO2.jpg
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां भाजपा के बागी नेता रवि कन्याल ने पार्टी प्रत्याशी जीवन भट्ट को 7 मतों से हराकर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। रवि कन्याल को कुल 30 क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) में से 18 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी जीवन भट्ट को 11 मतों पर संतोष करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि एक मत रद्द हुआ।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर शशि डंगवाल ने कमला गोस्वामी को हराया। शशि को 18 एवं कमला को 11 मत मिले। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर कुलदीप तड़ियाल ने बाजी मारी। कुलदीप को 17 एवं प्रतिद्वंद्वी इंदु को 12 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को कंधों पर उठा लिया और कोटाबाग में आतिशबाजी के साथ कोटाबाग से बैलपड़ाव होते हुए कालाढूंगी एवं चकलुआ तक जलूस निकाला।
विज्ञापन

कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के बागी प्रत्याशी रवि कन्याल ने पार्टी प्रत्याशी जीवन भट्ट को सात वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। नैनीताल जिले के सबसे हॉट सीटों में शुमार कोटाबाग ब्लॉक पर सबकी निगाह लगी थी। ब्लॉक का क्षेत्र कालाढूंगी विधानसभा के साथ ही आधा क्षेत्र नैनीताल विधानसभा में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में स्थानीय विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक संजीव आर्या सहित संघ के कई बडे़ कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने में जुटे थे, लेकिन रवि कन्याल के चुनाव मैनेजमेंट के आगे उनकी एक नहीं चली। पार्टी से टिकट पाने के लिए रवि कन्याल ने खूब दौड़भाग की। प्रदेश अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री तक सभी सदस्यों को हाजिर भी कराया, लेकिन हरियाणा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के दबाव के चलते पार्टी ने जीवन भट्ट को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

सत्य की जीत हुई : कन्याल
सात मतों से जीत दर्ज करने के बाद रवि कन्याल ने इसे सत्य की जीत बताया। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूर्ण समर्थन होने के बाद भी कुछ नेताओं ने उनका टिकट कटवा कर नए कार्यकर्ता को टिकट दिलवा दिया, जबकि वह पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। सभी निर्वाचित सदस्यों से सत्य का साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed