{"_id":"67fec4ec45f830b3b103d795","slug":"ration-card-verification-work-will-start-within-five-days-haldwani-news-c-337-1-ha11011-121029-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांच दिन के भीतर शुरू होगा राशन कार्ड सत्यापन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांच दिन के भीतर शुरू होगा राशन कार्ड सत्यापन का काम
Wed, 16 Apr 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुधवार को नव नियुक्त जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) मनोज बर्मन ने कार्यालय पहुंचे और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि पात्र-अपात्र लाभार्थियों की स्पष्ट पहचान बेहद जरूरी है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंदों को ही मिल सके।
उन्होंने बताया कि चार से पांच दिनों के भीतर हल्द्वानी में राशन कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन किया जा रहा है और संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के बाद अपात्र कार्ड धारकों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। बताया कि लालकुआं क्षेत्र में अब तक 79 प्राथमिक परिवार श्रेणी के राशन कार्ड अपात्र घोषित किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई भौतिक सत्यापन के आधार पर की गई है और आगे भी यह प्रक्रिया सख्ती से जारी रहेगी।
इससे पहले उन्होंने कार्यालय में अधिकारियों से कहा कि समस्याएं लेकर आने वाले लोगों से बेहतर समन्वय और संवाद बनाना जरूरी है, ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं और तय समय सीमा के भीतर सत्यापन कार्य को पूर्ण करें। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या पांडे, विजय चंद्र जोशी, पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, अरुण खुल्बे, ललित मेर, जगमोहन नेगी सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।