फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rate of Gold in Haldwani

एक सप्ताह में सोने के भाव में डेढ़ हजार रुपये से अधिक उछाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rate of Gold in Haldwani
हल्द्वानी। सराफा मार्केट में एक सप्ताह के भीतर सोने के दामों में भारी उछाल आया है। पिछले सप्ताह जो दाम 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थे, वह मंगलवार को 51,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। इसका प्रभाव बाजार पर पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियों के मुताबिक नौ फरवरी को 24 कैरेट सोने के भाव 50,200 रुपये थे जो कि अगले दिन 10 फरवरी को 300 रुपये बढ़ने से 50,550 रुपये पर पहुंच गए। इसी तरह 11 फरवरी को 50500 रुपये, 12 फरवरी को एक हजार रुपये उछाल आने से सोने के भाव 51,500 रुपये हो गए। इसके बाद 14 फरवरी को 51,350 रुपये रहे, जबकि 15 फरवरी को भाव में और तेजी आने पर इसके दाम बढ़कर 51,850 पहुंच गए। सराफा व्यवसायी राजेश अग्रवाल बताते हैं कि सोने के भाव में तेजी आने का ऐसा कोई कारण तो सामने नहीं आ रहा। वैसे इस तेजी को रूस और यूक्रेन के बीच चले रहे विवाद का असर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed