फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rashmi Got 49th Rank in IIT entrance Exam

भोजनमाता की बेटी ने आईआईटी परीक्षा में हासिल की 49वीं रैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rashmi Got 49th Rank in IIT entrance Exam
रश्मि पंत। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीएससी की छात्रा और भोजन माता की बेटी रश्मि पंत ने आईआईटी परीक्षा में देश भर में 49वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन आईआईटी कानपुर के लिए हुआ है। मूल रूप से बेरीनाग निवासी रश्मि बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव बेरीनाग से पूरी की। जिसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेरीनाग से प्राप्त की। वर्तमान में रश्मि कुमाऊं विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही है। रश्मि पंत का आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49वीं रैंक मिली है। रश्मि की माता प्रभा पंत गांव में ही एक विद्यालय में भोजन माता का कार्य करती है। रश्मि की इस उपलब्धि पर जहां उनके गांव भट्टीगांव और बेरीनाग क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुमाऊं विवि के प्रध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कुविवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, डीआईसी निदेशक प्रो. संजय पंत, शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. प्रदीप, डॉ. पैनी जोशी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed