फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hindu organizations protested against the rape of a girl in Nainital

उस्मान की काली करतूत: प्रदर्शन से चढ़ा नैनीताल का पारा, लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की, जुलूस निकाला

Wed, 07 May 2025 10:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Wed, 07 May 2025 10:05 AM IST
सार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंगलवार को विहिप, बजरंग दल, भाजपा और अन्य संगठनों के प्रदर्शन से नैनीताल का माहौल फिर गरमा गया। कार्यकर्ताओं ने पहले मल्लीताल पंत पार्क में सभा की।

विज्ञापन
Hindu organizations protested against the rape of a girl in Nainital
जुलूस निकालते कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंगलवार को विहिप, बजरंग दल, भाजपा और अन्य संगठनों के प्रदर्शन से नैनीताल का माहौल फिर गरमा गया। कार्यकर्ताओं ने पहले मल्लीताल पंत पार्क में सभा की। यहां से हाईकोर्ट की ओर जुलूस निकालने के दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डंडों का बैरिकेड लगाकर रोका। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई। जुलूस में शामिल लोगों ने नगर पालिका के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोपहर बाद कार्यकर्ता मां नयना देवी मंदिर गए और दर्शन कर पूजा अर्चना के बाद आंदोलन को समाप्त किया।

विज्ञापन


मंगलवार को विहिप के प्रांत सह मंत्री रनदीप पोखरिया, बजरंग दल सह प्रांत संयोजक पूरन जोशी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से सैकड़ों कार्यकर्ता पंत पार्क में पहुंचे। यहां सनातन चिंतन सभा में दुष्कर्म के आरोपी को एक स्वर में सख्त सजा देने की मांग उठी।
विज्ञापन


सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस निकालकर मल्लीताल नगर पालिका के पास पहुंचे और नारेबाजी की। यहां भी सभा हुई और जुलूस आगे ले जाने के लिए संगठन से जुड़े लोग अफसरों से वार्ता करने लगे। इसी दौरान आगे जाने के लिए कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने लाठियों से बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन लोग आगे बढ़ गए। गोलघर तक जाकर जुलूस वापस लौट आया। इसके बाद नगर पालिका के सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जुलूस निकालने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, विहिप जिला अध्यक्ष खजान भट्ट, जिला मंत्री विवेक वर्मा, यशपाल हंसराज, प्रदीप ठाकुर, कमला भट्ट, पुष्पा जोशी, हंसी रावत, चंद्रकला जोशी, अजय भगत, केसी जोशी, रामा बिष्ट, प्रेमा भट्ट, चंद्रा सती, मनी भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए से कराई जाए जांच, ज्ञापन सौंपा
विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें घटना की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने और आरोपी का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि ज्ञापन अधिकारियों को भेज दिया है।

नैनीताल में शटर गिरे और बारिश में गरजे लोग
नैनीताल में विभिन्न संगठनों के जुलूस में उमड़ी भीड़ के बाद मल्लीताल के व्यापारियों के अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। तेज बारिश में भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। जुलूस में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। बारिश के बीच कार्यकर्ताओं के नारेबाजी और हनुमान चालीसा पाठ भी किया। हालांकि शहर में अधिकतर दुकानें खुली थीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मुख्य और आंतरिक मार्गों पर की बैरिकेडिंग विभिन्न संगठनों के जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के मुख्य मार्ग और आंतरिक मार्गाें पर बैरिकेडिंग की गई थी। यह बैरिकेडिंग बीडी पांडे अस्पताल के पास तिराहा और गोल घर के पास की गई। साथ ही यहां पुलिस बल भी मौजूद रहा।

पुलिस ने रूट डायवर्जन किया
पुलिस की ओर से तल्लीताल में वाहनों को रोककर कलेक्ट्रेट मार्ग से निकाला गया। दो पहिया वाहन चालकों को भी मॉलरोड पर प्रवेश नहीं दिया गया। इस कारण फांसी गधेरा वाले मार्ग पर जाम लग गया। संकरे मार्ग पर काफी देर तक वाहन फंसे रहे।


नाव स्वामी और चालक भी समर्थन में उतरे
शहर में निकाले गए जुलूस तक नैनीझील में नौकायन भी नहीं हुआ। नाव स्वामियों और चालकों ने कहा बेटी के न्याय के लिए उन्होंने समर्थन दिया है। जुलूस की समाप्त होने के बाद करीब तीन बजे से नौकायन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed