{"_id":"a5829e66ff0d9f30a24b0a97e2e8ec5a","slug":"ranibag-the-tiger-would-ultrasound-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रानीबाग में ‘बाघ’ का होगा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीबाग में ‘बाघ’ का होगा अल्ट्रासाउंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाग में जंगल के राजा समेत दूसरे वन्यजीवों का इलाज हो सकेगा। यह इलाज केवल काम चलाऊ तरीके से नहीं बल्कि आधुनिक तरीके से होगा। इसके लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में इमारत समेत दूसरे काम भी शुरू हो गये हैं।
विज्ञापन
कुमाऊं में बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों को इलाज के लिए आमतौर पर नैनीताल चिड़ियाघर भेजा जाता है।
इसका दबाव कम करने और वन्यजीवों का बेहतर इलाज देने को रानीबाग में संसाधन, सुविधाओं से युक्त हास्पिटल बनाने की योजना बनी है। इसके तहत सेंटर में पैथालॉजी , एक्सरे से लेकर अल्ट्रासाउंड जैसी रेडियोलॉजी की शाखा भी विकसित होगी। जहां पर अंगों की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा भविष्य में डीएनए सैंपल कलेक्शन से लेकर जांच की भी मंशा जंगलात ने बनाई है। इस काम में नैनीताल चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक, कर्मी मदद करेंगे। इसके अलावा हैदराबाद की लैबोरेटरी फार कंजरवेशन आफ इनडेंजर्ड एनिमल(लैंकस) भी सहायता करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए प्रारंभिक बातचीत हो चुकी है। नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज के आरओ मुकुल शर्मा कहते हैं कि इसके लिए भवन आदि का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि कई बार तराई के इलाके से वन्यजीवों को इलाज के लिए चिड़ियाघर के पास भेजा जाता है। इसमें समय आदि ज्यादा लग जाता है। पर इसके बनने से काफी मदद हो सकेगी।