फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Range policemen help 5974 elderly

रेंज पुलिसकर्मियों ने 5974 बुजुर्गों की मदद की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Range policemen help 5974 elderly
बिंदुखत्ता में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी जगतराम जोशी। - फोटो : LALKUAN
हल्द्वानी। सीनियर सिटीजन डे पर रेंज के पुलिसकर्मियों ने छह जिलों में 5974 बुजुर्गों के घर जाकर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं का निदान किया। डीआईजी ने अपने कैंप में आए दस गरीबों को राशन और अन्य सामान प्रदान किया।
विज्ञापन

कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक जगतराम जोशी के निर्देश पर शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 1925 बुजुर्गों के घर जाकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। नैनीताल जिले की पुलिस ने 1374 बुजुर्गों से मुलाकात की। पुलिस ने बुजुर्गों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल कर समस्याओं को हल करने का प्रयास किया। अल्मोड़ा जिले की पुलिस ने 562 बुजुर्गों और चंपावत जिले में पुलिसकर्मियों ने 500 लोगों से मुलाकात की। बागेश्वर में 940, पिथौरागढ़ में 673 बुजुर्गों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इधर, डीआईजी ने कैंप कार्यालय में 10 गरीबों को राशन वितरित किया। इसके बाद लालकुआं बिंदुखत्ता स्थित कालिका मंदिर के पास 250 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। डीआईजी का कहना है कि इस कार्यक्रम से चलते पुलिस का स्थानीय लोगों से संपर्क होता है। साथ ही कुछ असहाय लोगों तक मदद पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से सामंजस्य बनाए पुलिस : डीआईजी
कुमाऊं के डीआईजी जगतराम जोशी ने शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम में पुलिस को कई निर्देश दिए। उन्होंने जनता के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए बूथ स्तर पर सारथी बनाने, नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सही करने पर ध्यान देने को कहा।
कार्यक्रम कालिका मंदिर स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाल योगेश उपाध्याय, चेयरमैन लालचंद सिंह, रामबाबू मिश्रा, बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, प्रमोद कालोनी, भूमिहीन संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गुरनाम सिंह रिंटू, रामसिंह पपोला, कविराज धामी, भरत नेगी, बलवंत दानू, हरीश बिसौती, देवी दत्त पांडे, नवीन पपोला, मीना कपिल, लक्ष्मण खाती, दिनेश लोहनी आदि लोग मौजूद थे। संचालन रमाकांत पंत ने किया था। संवाद

सांसद ने सीसीटीवी लगाने को दिए दो लाख
क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रथम चरण में दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने जन संवाद कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed