फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramraj Cricket Club became the winner of the Senior League

Nainital News: रामराज क्रिकेट क्लब बना सीनियर लीग का विजेता

Sun, 22 Feb 2026 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 22 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ramraj Cricket Club became the winner of the Senior League
फोटो- 21 एचएलडी 07- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग में विजेता रामराज
हल्द्वानी। सीनियर बालक वर्ग की बागेश्वर जिला क्रिकेट लीग का खिताब रामराज क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित स्पर्धा का निर्णायक मुकाबला एमएस क्रिकेट मैदान गौलापार में खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने किया।
विज्ञापन



रामराज क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 312 रन का स्कोर बनाया। इसमें गोल्डी मलिक ने नाबाद 104 रनों पारी खेली। गेंदबाज श्रीकांत ने तीन, अमन और अध्ययन को दो-दो विकेट मिले। जवाब में आरवन क्रिकेट क्लब पूरी टीम 31वें ओवर में 107 रन ही बना सकी। इसमें उत्कर्ष ने सर्वाधिक 34 रन जोड़े। गेंदबाज हितेश नौला ने चार विकेट लिए। गोल्डी मलिक मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज बागनाथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अभिषेक दफौटी, विकेटकीपर योगेश कांडपाल, गेंदबाज रोहित, फील्डर कमलेश रावत, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आरवन क्रिकेट क्लब के अरुण रहे। एसोसिएशन ने पूर्व क्रिकेटर जगदीश परिहार को क्रिकेट में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया। वहां बागेश्वर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राम पांडेय, उपाध्यक्ष रमेश लोहनी, सचिव रमेश दानू, सुरेश सोनियाल, सदस्य नीरज सिंह डसीला, दरबान सिंह, बाबी संभल, सोनू आर्या, लाखन मेहता, कमल भनवाल, जिला क्रिकेट एसोसिएशन नैनीताल के कोषाध्यक्ष कमल पपनै आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed