फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rampur, Muradabar The drapes will make mothers

रामपुर, मुरादाबार की चुनरी से होगा माता का श्रृंगार

Fri, 08 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Fri, 08 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rampur, Muradabar The drapes will make mothers
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार से आरंभ होने वाले चैत्र नवरात्र के लिए बाजार पूरी तरह सज गये हैं। माता के श्रृंगार के लिए रामपुर व मुरादाबाद की चुनरी के साथ ही सहारनपुर के जरी वाले मुकुट और फैंसी मालाओं की लोगों में काफी डिमांड है। माता के रूप में स्थापित किये जाने वाले नारियल की कीमतों में भी ज्यादा फर्क नहीं आया है। पूजा सामग्री की कीमतों में पिछले वर्ष की अपेक्षा पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन


मां दुर्गा की पूजा अभ्यर्थना के लिए शारदीय नवरात्रों के साथ ही चैत्र के नवरात्रों का भी विशेष महत्व है। नौ दिनों तक की जाने वाली माता की साधना में कोई कोर कसर नहीं रहे इसके लिए भक्त पूजा अनुष्ठान के साथ ही माता का भव्य श्रृंगार भी करते हैं।
विज्ञापन


माता के श्रृंगार के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार के वस्त्र, मुकुट, माला आदि उपलब्ध हैं। मीर मार्ग स्थित गणपति जयमाला स्टोर के थोक व्यापारी हीरालाल साहू बताते हैं पूजा सामग्री की कीमतों में इस वर्ष करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है उसके बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं है। माता के श्रृंगार के लिए रामपुर व मुरादाबाद की चुनरी के साथ ही सहारनपुर के जरी वाले मुकुट और फैंसी माला की लोग ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरी मुकुट 30 रुपये से 500 रुपये तक व फैंसी माला 50 रुपये से लेकर 300 रुपये कीमत में उपलब्ध हैं। माता की ड्रेस सादे रंगीन कपड़ों से लेकर कड़ाई दार कपड़े में आई है। नारियल की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं आया है। 

पूजन सामग्री की कीमतें
बड़ी माला       ---   100 से पांच सौ रुपये
फैंसी माला       ---   50 से 250 रुपये 
हल्के मुकुट       ---   15 से 50 रुपये
जरी मुकुट        ----  40 से 500 रुपये
सादी चुनरी       ---    पांच से 350 रुपये
कढ़ाई चुनरी      ---    50 से 900 रुपये 
माता का घाघरा   ----   10 से 1500 रुपये
माता की पूरी ड्रेस-----  35 से दो हजार रुपये
श्रृंगार पैकेट      -----   पांच से 20 रुपये
श्रृंगार डिबिया    -----   तीस से 70 रुपये
माता का मुखौटा ------  दस से 50 रुपये
नारियल         ------- 15 से बीस रुपये
पंचमेवा पैकेट   -------  दो से 10 रुपये
माता की चौकी  ------- 150 रुपये
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed