{"_id":"671c0a09a69adf31e100eaf4","slug":"ramnagar-won-the-title-of-womens-kho-kho-competition-halduchod-news-c-304-1-hlu1001-100542-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला खो-खो प्रतियोगिता का खिताब रामनगर ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला खो-खो प्रतियोगिता का खिताब रामनगर ने जीता
Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़ ( नैनीताल)। कुमाऊं विवि की ओर से एलबीएस डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयी खो-खो का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, अति विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश चंद्र पांडे, विवि क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. नागेंद्र शर्मा और प्रभारी प्राचार्य डॉ. ललित मोहन पांडे ने किया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन मैच में नैनीताल ने रुद्रपुर को हराया। दूसरे मैच में हल्द्वानी ने चंद्रावती तिवारी काशीपुर को, तीसरे मैच में महिला हल्द्वानी ने हल्दूचौड़ को हराया। इसके बाद रामनगर ने नैनीताल को और एमबीपीजी हल्द्वानी ने महिला कॉलेज हल्द्वानी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रामनगर ने एमबीपीजी कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। कुविवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहां राजेंद्र नेगी, मनमोहन सिंह बसेड़ा, रजनी कला, कंचन चौहान, महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. संजय कांडपाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी आदि थे।