{"_id":"576454124f1c1bb26511ee58","slug":"ramnagar-went-into-labor-officer-rung","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में चला श्रम अधिकारी का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में चला श्रम अधिकारी का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में व्यापारियों को हिदायत देते श्रम प्रवर्तन अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खोलना कई व्यापारियों को महंगा पड़ गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अचानक छापामारी कर 35 व्यापारियों का चालान काटा। जिन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान व्यापारियों व श्रम अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
रामनगर में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन कई दुकानदार दुकानें खोल लेते हैं। ऐसे में दुकानों में काम कर रहे श्रमिकों को एक दिन का भी अवकाश नहीं मिल पाता। श्रम परिवर्तन अधिकारी एससी आर्या ने बताया शहर में कई व्यापारी नियमों की अनदेखी कर रहे थे। कई ने अपनी दुकानों का पंजीकरण भी नहीं करवाया है। उन्होंने बताया 35 व्यापारियों का चालान काटकर उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
श्री आर्या ने बताया जिन दुकान स्वामियों ने श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। वे एक सप्ताह के भीतर करवा लें। अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। साप्ताहिक बंदी के दिन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन