{"_id":"69686cf02d168a995b0138ec","slug":"ramnagar-road-accident-motorcycle-hits-tree-young-man-dies-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर सड़क हादसा : बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर सड़क हादसा : बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Thu, 15 Jan 2026 09:58 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 15 Jan 2026 09:58 AM IST
सार
रामनगर के टेड़ा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से हादसे में बासीटीला निवासी रवि खत्री की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टेड़ा गांव से रामनगर की ओर आ रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में बासीटीला निवासी रवि खत्री की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों में मातम है। बासीटीला निवासी रवि खत्री (29) पुत्र हीरा सिंह बुधवार को अपने दोस्त सुमित बोरा के साथ बाइक से टेड़ा गांव घूमने गया था। टेड़ा गांव से लौटते समय शाम को बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख सुमित को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। युवक गावं में दूध डेयरी चलाता था।