{"_id":"654c71fb6a6b5d8e2d01fc18","slug":"ramnagar-mla-inspected-the-control-room-of-cctv-cameras-in-ramnagar-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध के खिलाफ कार्रवाई: रामनगर विधायक ने सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध के खिलाफ कार्रवाई: रामनगर विधायक ने सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Thu, 09 Nov 2023 11:15 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:15 AM IST
सार
रामनगर में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विधायक निधि से 60 सीसीटीवी लगाने के बाद अब सांसद निधि से पांच लाख की लागत से 20 सीसीटीवी और लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते सीसीटीवी के लिए बन रहे कंट्रोल रूम का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विधायक दीवान सिंह बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में आपराधिक घटनाओं को रोकने और व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के लिए विधायक निधि से 60 सीसीटीवी लगाने के बाद अब सांसद निधि से पांच लाख की लागत से 20 सीसीटीवी और लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते सीसीटीवी के लिए बन रहे कंट्रोल रूम का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विधायक बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पूर्व में अपनी 23 लाख रुपये की निधि से रामनगर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कहा कि अब सांसद तीरथ सिंह रावत की सांसद निधि से भी पांच लाख रुपये से 20 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक बिष्ट ने पीरूमदारा क्षेत्र में भी 20 सीसीटीवी लगवाने के लिए की घोषणा की है।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने कहा कि इन कैमरों से शहर में अपराध की घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिलेगी।