{"_id":"56fc25af4f1c1b227ef00525","slug":"ramnagar-howrah-summer-special-train-will-depart","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन चलेगी
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में यात्री नैनीताल और रामनगर (जिम कार्बेट पार्क) समेत कुमाऊं के विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमने के लिये आते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रामनगर-हावड़ा के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन 8 अप्रैल (05007 ) से चलेगी। ट्रेन के 12 फेरे तय (26 जून तक) किये गए हैं। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:55 पर रामनगर से चलेगी। ट्रेन वाया लालकुआं-बहेड़ी- बरेली-सीतापुर कैंट-गोरखपुर होते चलेगी। ट्रेन में छह साधारण, छह स्लीपर, एसी-3 और एसी-2 का एक-एक कोच होगा। इससे यात्रियों को बरेली के लिए भी ट्रेन का एक और विकल्प मिल जाएगा।
हावड़ा से ट्रेन रविवार को सुबह 8:35 पर (10 अप्रैल से संचालन शुरू होगा) चलेगी। ज्ञात हो कि अभी तक हावड़ा के लिए नियमित बाघ एक्सप्रेस और साप्ताहिक लालकुआं-हावड़ा ट्रेन संचालित होती है।