{"_id":"685f7a0f203f5c88bd0bcff7","slug":"ramnagar-depot-is-leading-in-earning-in-terai-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: तराई में रामनगर डिपो कमाई में सबसे आगे, कुमाऊं मंडल के छह जिलों में है रोडवेज के 12 डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: तराई में रामनगर डिपो कमाई में सबसे आगे, कुमाऊं मंडल के छह जिलों में है रोडवेज के 12 डिपो
Sat, 28 Jun 2025 10:44 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:44 AM IST
सार
कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 12 डिपो में राजस्व वसूली में बागेश्वर प्रथम स्थान पर है। तराई में रामनगर का प्रदर्शन शानदार रहा है। 1 से 21 जून तक राजस्व वसूली में प्रदेश के डिपो में देहरादून प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 12 डिपो में राजस्व वसूली में बागेश्वर प्रथम स्थान पर है। तराई में रामनगर का प्रदर्शन शानदार रहा है। 1 से 21 जून तक राजस्व वसूली में प्रदेश के डिपो में देहरादून प्रथम स्थान पर रहा है। परिवहन विभाग ने 1 से 21 जून तक राजस्व वसूली के आधार पर श्रेष्ठता सूची जारी की है। श्रेष्ठता सूची में 40 फीसदी राजस्व वसूली, 40 फीसदी डीजल एवरेज और 20 किलोमीटर उपलब्धि का आधार लिया गया है। श्रेष्ठता सूची के आधार पर देहरादून डिपो प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
बागेश्वर प्रदेश में दूसरे स्थान और कुमाऊं मंडल में प्रथम स्थान पर रहा है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में रामनगर प्रथम स्थान पर और प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा है। कुमाऊं मंडल में काठगोदाम और टनकपुर रीजन हैं। रामनगर डिपो के सहायक प्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि तराई के जिलों में रामनगर डिपो प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के डिपो का हाल
डिपो राजस्व लक्ष्य राजस्व प्राप्ति डीजल एवरेज
अल्मोड़ा 132.30 लाख 100.24 लाख 4.91 किमी
बागेश्वर 45.57 44.18 4.23
भवाली 87.99 74.61 4.52
हल्द्वानी 400.47 400.54 4.91
काशीपुर 255.36 208.95 5.25
काठगोदाम 481.95 401.32 4.95
रामनगर 268.38 261.43 5.10
रानीखेत 113.40 87.39 4.64
रुद्रपुर 393.12 87.39 5.24
लोहाघाट 124.74 95.44 4.93
पिथौरागढ़ 241.97 214.42 4.50
टनकपुर 492.03 389.34 5.16
( विभाग के ओर से मिले आकड़े)