फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar assembly constituency is part of the Garhwal parliamentary seat

Election 2024: रामनगर विस के मतदाता...गढ़वाल संसदीय सीट के लिए करते हैं वोट, ऐसा क्यों; पढ़िए पूरी डिटेल

Wed, 17 Apr 2024 03:26 PM IST
हीरा मेहरा जितेंद्र पपनै, संवाद
जितेंद्र पपनै, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2024: रामनगर विधानसभा क्षेत्र गढ़वाल संसदीय सीट का हिस्सा है। संसदीय सीट में सबसे अधिक मतदाता यहीं पर हैं लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि सांसदनिधि से होने वाले विकास कार्यों की संख्या भी गिनती की है।

विज्ञापन
Ramnagar assembly constituency is part of the Garhwal parliamentary seat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर विधानसभा क्षेत्र गढ़वाल संसदीय सीट का हिस्सा है। संसदीय सीट में सबसे अधिक मतदाता यहीं पर हैं लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि सांसदनिधि से होने वाले विकास कार्यों की संख्या भी गिनती की है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों का तो आरोप है कि सांसद पांच वर्ष वर्ष में कभी कभार ही यहां आते हैं।

विज्ञापन


राज्य की सबसे बड़ी और विषम भौगोलिक परिस्थिति वाली गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभाओं में से रामनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या 1,20,484 है। सांसद नीधि से होने वाले विकास कार्य चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी से होते हुए रामनगर जब तक पहुंचते हैं तब तक हांफ जाते हैं। यही वजह है कि यहां के लोगों के पास सांसद निधि से होने वाला कोई ऐसा कार्य नहीं है जो गिनाया जा सके। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: मुकाबला कांटे का...समीकरण बदल सकते हैं फ्लोटिंग मतदाता, इस बार भी भाजपा-कांग्रेस की सीधी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी मार्ग, दीवार निर्माण के अलावा छुटपुट काम जरूर हुए हैं। इसकी वजह से रामनगर विधानसभा की जनता अपने को ठगा सा महसूस करती है। समय-समय पर जनता रामनगर को गढ़वाल संसदीय सीट से हटाकर नैनीताल उधमसिंह नगर सीट में शामिल करने की मांग भी कर चुकी है ताकि सांसद के कम से कम दर्शन तो हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed