फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramlila Live: Shri Ram breaks Shiva's bow

रामलीला लाइवः श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Live: Shri Ram breaks Shiva's bow
हल्‍द्वानी में श्रीराम लीला मैदान में आयोजित दिन की लीला में भगवान राम धनुष का भंजन करते हुए। अ
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में चल रही शहर की प्राचीन दिन की रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। लीला के दौरान धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद तथा प्रभु श्री राम सीता माता के विवाह का मनोहारी दृश्य देखकर दर्शक गद्गद हो गए। लीला मंचन के दौरान सीता पुष्प वाटिका में पूजा करने जाती है और सखी से कहती है ‘पूजन को अंबे गौरी, चलियो सखी सहेली’वहीं सीता माता को देख कर लक्ष्मण भाई श्रीराम को सीता की सुंदरता के बारे में बताते हुए कहते हैं ‘तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैया’।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर के प्राचीन शिव मंदिर कमेटी और नवयुवक संघ की ओरसे भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। आज मैदान को बड़े ही भव्य व सुंदर तरीके से सजाया गया। श्री राम बारात व दर्शकों का ढोल नगाड़े, पुष्प वर्षा व इत्र से स्वागत किया गया। बारातियों के लिए भंडारे का भी प्रतिबंध किया गया था। व्यास गद्दी से पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री ने रामलीला मंचन में विभिन्न दृश्यों का वृत्तांत सुनाया। रविवार को कल्याणी महिला समिति, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच, पूर्वांचल महासभा, कश्यप महासभा, वैश्य महिला समिति, युवा माहेश्वरी प्रगति मंडल ने राम सेवा दी।
विज्ञापन

लीला मंचन के दौरान सांसद अजय भट्ट, अजय राजौर, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश हरबोला, संरक्षक प्रत्यूष सिंह, विवेक कश्यप, एनबी गुणवंत, पार्षद मनोज गुप्ता, प्रदीप जनौटी, रजत माहेश्वरी, मोहनी रावत, सीमा देवल, महेंद्र कश्यप, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, बिंदेश्वर सिंह आदि थे। रविवार को रात की लीला का मंचन भी शुरू हो गया। रात की लीला में गणेश पूजन, नारद मोह, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण तपस्या के दृश्य मंचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में आज
दिन की लीला: राम राज्याभिषेक घोषणा, दशरथ-कैकई संवाद, श्रीराम वन गमन।
रात की लीला: राम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed