फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ram devotees will leave from Kumaon on different dates to go to Ayodhya

सबके राम: अयोध्या जाने का सिलसिला शुरू, कुमाऊं से अलग-अलग तिथियों में निकलेंगे भक्त; 200 लोगों को आया निमंत्रण

Sat, 13 Jan 2024 03:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Jan 2024 03:54 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दर्शन के लिए उत्तराखंड से बड़ी संख्या में साधू-संत और आम लोग जा रहे हैं। अभी तक करीब 200 लोगों को निमंत्रण आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Ram devotees will leave from Kumaon on different dates to go to Ayodhya
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दर्शन के लिए हल्द्वानी समेत उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में साधू-संत और आम लोग जा रहे हैं। अभी तक करीब 200 लोगों को निमंत्रण आ चुके हैं। विहिप की ओर से ट्रेन से जाने वाले कार सेवकों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि दर्शन सूची का लिंक कार सेवकों को भेजा गया है।

विज्ञापन


13 जनवरी को कुमाऊं और गढ़वाल से 50-50 की संख्या में 100 लोग निकलेंगे। इनमें विहिप, दुर्गावाहिनी, बजरंगदल के कार्यकर्ता शामिल हैं, जो 28 जनवरी तक अयोध्या में व्यवस्था देखेंगे। 22 जनवरी को 200 को निमंत्रण भेजा है जिसमें कार सेवक या उनके परिवार के लोगों के अलावा 150 साधू संन्यासी निकलेंगे। 
विज्ञापन


25 जनवरी को 1500 कार सेवक देहरादून से ट्रेन से रवाना होंगे। ये लोग 27 जनवरी को रामलला के दर्शन करेंगे। कार सेवक प्रकाश हर्बोला ने बताया कि विहिप की ओर से श्री राम जन्मभूमि दर्शन सूची लिंक भेजा गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन कर लोग ट्रेन में अपना स्थान और तिथि तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  उत्तराखंड: मनसा देवी में रोपवे के लिए हाईकोर्ट ने दी अनुमति, कहा- दस अप्रैल तक किया जा सकता है संचालन


अयोध्या जाकर देखेंगे कैसा भव्य दिखता है रामलला मंदिर 
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय बतौर कार सेवक गए प्रकाश हर्बोला कहते हैं कि अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा गर्व का विषय है। वह 25 जनवरी को अयोध्या जाएंगे और देखेंगे कि जिस मंदिर के लिए संघर्ष किया, निर्माण के बाद वह कैसा दिखता है। यह आस्था से जुड़ा है क्योंकि राम सबके हैं और सबके हृदय में हैं।

महंत भगवान गिरी भी बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी
बेतालघाट क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत भगवान गिरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। महंत भगवान गिरी को अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की ओर से आमंत्रण पत्र आया है। महंत   गिरी ने बताया कि भगवान राम उनके आराध्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed