फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ram became the champion of Faridabad life

फरीदाबाद के राम जीवन बने चैंपियन

Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ram became the champion of Faridabad life
गोल्फ ट्राफी - फोटो : अमर उजाला
राजभवन गोल्फ क्लब के सहयोग से गोल्फ कोर्स में चल रहे तीन दिवसीय 14वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2016 का रविवार को समापन हो गया। राजभवन के बॉल रूम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल/राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कांत पॉल द्वारा टूर्नामेंट के विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता व चैंपियन ट्राफी पर फरीदाबाद के राम जीवन कुटार ने कब्जा जमाया जबकि आगरा के दिनेश पंवार उप विजेता रहे। इसके अलावा सुपर वेट्स गोल्फर का खिताब नैनीताल के 83 वर्षीय कर्नल (सेनि.) एसएल साह ने हासिल किया। 
विज्ञापन


राजभवन में पहली बार 22 मई 2016 को इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने पहला व मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल ने दूसरा स्थान हासिल कर इंटर स्कूल गवर्नर्स कप गोल्फ ट्राफी हासिल की। बालक वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के विवेक बिष्ट जबकि छात्रा वर्ग में बाल विद्या मंदिर की मनमीत कौर विजेता रही। इन सभी विजेताओं को भी राज्यपाल ने आज पुरस्कृत किया। इस मौके पर राज्यपाल डॉ. पॉल सभी विजेता व उप विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने राजभवन गोल्फ कोर्स को देश के हाई एल्टीट्यूट के सभी गोल्फ कोर्सेज में बेहतरीन गोल्फ कोर्स बताते हुए आशा जताई कि यहां गोल्फ खेल चुके सभी गोल्फर्स अपने सुखद अनुभवों को अपने मित्रों से साझा करेंगे और नैनीताल राजभवन के इस गोल्फ कोर्स को ‘‘उत्कृष्ट गंतव्य स्थल’’ के रूप में प्रचारित करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने टूर्नामेंट के दौरान 8 वर्षीय युवा गोल्फर्स लक्ष्य अग्रवाल तथा 95 वर्षीय सुपर सीनियर गोल्फर्स डीएस मजीठिया की उपस्थिति को सभी गोल्फर्स के लिए चुंबकीय आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि गोल्फर एक विशिष्ट व्यक्तित्व का स्वामी होता है। उसमें दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन व भरपूर मानवीय गुण होते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति को और अधिक प्रोत्साहित करने की दृष्टि से इस टूर्नामेंट को और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी इस खेल के प्रति आकर्षित करने के प्रयास जारी हैं ताकि युवा होने तक वे  राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलने में सक्षम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी उद्देश्य से इस वर्ष से ‘इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट’ प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन गोल्फ कैप्टन कर्नल (रिटा.) हरीश साह द्वारा किया गया। राज्यपाल के एडीसी एवं गोल्फ क्लब के सचिव डा. वाईएस रावत ने सभी प्रतिभागियों, राजभवन गोल्फ क्लब के सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों,  प्रायोजकों, सह प्रायोजकों तथा मीडिया का आभार व्यक्त किया। बता दें टूर्नामेंट के प्रायोजक ओएनजीसी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, सिडकुल, खेल विभाग, ट्राईडेंट ग्रुप तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया थे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अरुण ढौडियाल, आयुक्त एएस नयाल, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, रूढ़ी सिंह, अमित कुमार, टीकम कुमार, गणेश टम्टा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा प्रतिभागी गोल्फर्स एवं स्कूलों के बच्चे मौजूद थे।
फोटो सहित 29एनटीएल 09पी व 10पी से 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed