{"_id":"6947126a00fbdbc0c00a256b","slug":"rakshit-and-deepak-were-the-winners-in-the-chair-race-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-2207-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रक्षित और दीपक रहे कुर्सी दौड़ में विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रक्षित और दीपक रहे कुर्सी दौड़ में विजेता
Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को सपनों की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग में रक्षित कुमार प्रथम, जानवी आर्या द्वितीय, कशिश डंगवाल तृतीय, उच्च प्राथमिक में दीपक बिष्ट प्रथम, सुजल द्वितीय, नुक्कड़ नाटक में सुनकिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम, मटियाल प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, विज्ञान प्रदर्शनी में मटियाल प्रथम, देवराज कनियागैर द्वितीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में सुनकिया प्रथम, लदफोड़ा द्वितीय और हाटमुंगरो प्राथमिक विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल ने दूसरी बार बेस्ट एसएमसी का पुरस्कार जीता। बीईओ अंशुल बिष्ट ने समिति को सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी बीईओ शुभम वर्मा, संयोजक इंद्र सिंह नयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन