{"_id":"62f3fd38df3bbb58bb536877","slug":"rakshabandhan-effect-of-festive-season-eight-extra-buses-sent-for-delhi-haldwani-news-hld472074283","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन-- त्योहारी सीजन का असर, दिल्ली के लिए भेजीं आठ अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन-- त्योहारी सीजन का असर, दिल्ली के लिए भेजीं आठ अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
हल्द्वानी। कम आय से जूझ रहे रोडवेज के लिए त्योहारी सीजन सौगात लेकर आया है। बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रमुख रूटों पर रोडवेज को अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बस अड्डों पर काफी भीड़ रही। लोग सुबह से ही बसों में सीट के लिए मशक्कत करते दिखे। खासतौर से दिल्ली, बरेली और चंपावत रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रही। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की तादाद भी काफी ज्यादा रही। इसे देखते हुए हल्द्वानी से बसों की संख्या बढ़ाई गई है। दिल्ली के लिए आठ अतरिक्ति बसों के साथ 20 बसों को भेजा गया। चंपावत के लिए तीन अतिरिक्त बसों को मिलाकर कुल सात बसों को भेजा गया। साथ ही बरेली के लिए चार अतिरिक्त बसों के साथ 12 बसें भेजी गईं।
एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 12 से 18 अगस्त तक बसों में भीड़ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। बताया कि बसों से होने वाली आय में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर महिलाओं को नहीं लेना होगा टिकट
हल्द्वानी। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में टिकट नहीं खरीदना होगा। यह सुविधा 12 अगस्त को पूरे दिन रहेगी। 13 अगस्त की रात 12 बजे से फिर से टिकट कटना शुरू हो जाएगा।