{"_id":"60aaac108ebc3e14c3238613","slug":"raised-three-lakh-rupees-for-treatment-from-social-media-bhimtal-news-hld425295839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से इलाज के लिए जुटाए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से इलाज के लिए जुटाए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़पानी (नैनीताल)। पहाड़पानी के एक बीमार व्यक्ति के उपचार के लिए युवाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए तीन लाख रुपये की धनराशि जुटाई है। इसके लिए क्षेत्रीय निवासियों ने अहम भूमिका निभाई है।
सेलालेख निवासी अखिलेश जोशी (42) पिछले दो माह से अग्न्याशय रोग से पीड़ित हैं। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में 15 दिन तक इलाज कराने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ और दो लाख रुपये खर्च हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। वहां भी आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से मना कर दिया और ऑपरेशन के लिए तीन लाख का खर्चा बताया। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर उनके छोटे भाई ललित जोशी उन्हें वापस घर ले आए। बीमार अखिलेश के लिए परिजनों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस पर पहाड़पानी क्षेत्र के युवाओं ने व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से बीमार अखिलेश जोशी के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई तो तीन दिन में ही तीन लाख रुपये एकत्र हो गए।
वहीं उन्होंने शुक्रवार को मैसेज भेजकर बताया कि सहयोग राशि पूरी हो चुकी हैं और अब मदद की अपील शेयर न करें। अखिलेश और उनके परिवार ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए उनके इलाज के लिए जो मदद की है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।