{"_id":"66aab0d20b7b85f854046374","slug":"rain-water-entered-the-residences-of-jai-bhawan-nainital-news-c-238-1-ntl1002-107064-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जय भवन के आवासों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जय भवन के आवासों में घुसा बारिश का पानी
Thu, 01 Aug 2024 03:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में बारिश के दौरान घर में घुसा पानी ।
नैनीताल। नगर में तल्लीताल स्थित एंपायर होटल परिसर स्थित जय भवन के आवासीय भवनों में बुधवार को बारिश का पानी घुस गया। भवनों के ठीक ऊपर स्थित कलक्ट्रेट मार्ग से आए पानी से छह परिवार प्रभावित हुए जबकि दो परिवार आवास छोड़कर अन्यत्र चले गए।
बुधवार को दिन में हुई बारिश के बाद शाम को कलक्ट्रेट परिसर को जाने वाले रैमजे मार्ग का पानी कूर्मांचल बैंक के पास से होता हुआ ठीक नीचे जय निवास के आवासों में भर गया। रैमजे मार्ग के जीर्णोद्धार के दौरान हुए कार्य और पुलिस लाइन के नाले के चोक होने से पानी का बहाव आवासीय परिसर में आ गया।
इसके चलते आर पांडे, अमित आर्या, अधिवक्ता नवीन आर्या के आवास में पानी भर गया जिससे घरों में पूरा सामान भीग गया। इसके ठीक नीचे रहने वाले आढ़ती राकेश बिष्ट, गुड्डू खान, सुलील, मुकेश साह भी इससे प्रभावित हुए। अधिवक्ता नवीन आर्या और अमित आर्या ने अन्यत्र शरण ली है।