{"_id":"645d06c83537100e7001388b","slug":"rain-warning-in-kumaun-haldwani-news-c-8-1-hld1032-137385-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊं में फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊं में फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
- पहाड़ी जिलों में 14 और 15 को बिगड़ेगा मौसम, मैदान के तापमान में आएगी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। पहाड़ी जिलों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिखेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 14 और 15 मई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश, तेज हवाएं, बिजली चमकने के आसार बन रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का रुख हो सकता है जिससे यहां तापमान में कमी आ सकती है। फिलहाल हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। रात और दिन के तापमान में करीब 22 डिग्री का अंतर दर्ज किया जा रहा है जिस वजह से दिन के समय लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है लेकिन रात को कम तापमान से राहत मिल रही है।