फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain money market, the turnover of 70 million

बाजार में बरसा धन, 70 करोड़ का कारोबार

Sat, 29 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 29 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rain money market, the turnover of 70 million
बाजार - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर बाजार पूरी तरह पैक रहा। बाजारों में तिल रखने को जगह नहीं मिली। बाजार में फैंसी आइटमों का बोलबाला रहा। बाजार में सभी के लिए कुछ न कुछ जरूर था। लोगों ने अपनी जेब और गुंजाइश के हिसाब से जरूरी चीजों की खरीदारी की। धनतेरस पर बाजार में करीब 70 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन


धनतेरस पर लोगों ने दीये से लेकर घर की जरूरत के हिसाब से सामान की खरीदारी की। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु अक्षुण्ण रहती है।  लंबे समय तक घर की शोभा बढ़ाती हैं।
विज्ञापन


सर्राफा, बर्तन बाजार, खिले-खिलौने, पटाखा, सजावट, वाहन समेत बाजार में करीब 70 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। लग्जरी आइटम, फ्रिज, टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, दोपहिया वाहन, चौपहिया वाहनों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन बाजार में रही सबसे अधिक भीड़

सबसे अधिक भीड़ बर्तन बाजार में रही। बर्तन बाजार के कारोबारियों के मुताबिक करीब पांच से 10 करोड़ रुपए की बिक्री होने का अनुमान है। बर्तन बाजार देर रात आठ बजे तक पैक रहा। यहां भारी भीड़ के चलते दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद रखी गई।

सर्राफा बाजार में भी रही रौनक
सर्राफा बाजार में भी कारोबारी धनतेरस को लेकर काफी उत्साहित रहे। सर्राफा बाजार में चांदी की लक्ष्मी की मूर्तियों की अधिक बिक्री हुई। सर्राफा व्यवसायी नवीन चंद्र वर्मा और दिगंबर वर्मा बताते हैं कि सर्राफा बाजार में अनुमानत: करीब 5 से 8 करोड़ का कारोबार हुआ।

कुमाऊं में इलेक्ट्रानिक सामान का 12 करोड़ का कारोबार

जीवी परिवार के चेयरमैन विमल सेठी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक बाजार में भी खरीदारों की खासी भीड़ रही। एक अनुमान के मुताबिक पूरे कुमाऊं में टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल बाजार में भी करीब 12 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। हल्द्वानी में दो करोड़, रुद्रपुर में एक करोड़ और काशीपुर में करीब पचास लाख रुपए के कारोबार का अनुमान है।

600 कारें और 260 टू व्हीलर बिके

वाहन बाजार में भी धनतेरस पर भारी भीड़ रही। वाहनों की रिकार्ड बिक्री दर्ज की गई।  600 कारें और 260 टू व्हीलर बिके।  नैनीताल मोटर्स के एमडी भूपेश अग्रवाल के मुताबिक 250 मारुति कारों और 50 मारुति नेक्सा की डिलीवरी की गई। इसी प्रकार एसएमएल इसूजू के 10 ट्रकों की बिक्री हुई।

कारों की बिक्री में 50 फीसदी शेयर मारुति के रहे। टू व्हीलर वाहनों में टीवीएस स्कूटर की अधिक डिमांड रही। टीवीएस के 150 स्कूटर बिके। जीएम सेल्स उत्तम सूर्या ने बताया कि रेनाल्ड की 58 गाड़ियों की डिलीवरी की गई, जिनमें क्विड और डस्टर की मांग अधिक रही।

होंडा की 35 गाड़ियों की डिलीवरी हुई। इसमें होंडा सिटी, अमेज, होंडा जैज गाड़ियों की मांग रही। केशर आटोमोबाइल के मालिक जहीर ने बताया कि सुजूकी ट् व्हीलर की 111 गाड़ियों की डिलीवरी की गई। बजरंग मोटर के मालिक संजय अग्रवाल उर्फ गोलू ने बताया कि महेंद्रा की 75 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिसमें बोलेरो और एक्सयूवी की डिमांड अधिक रही।


पाल निशान के जीएम सेल्स सतीश पांडे ने बताया कि उन्होंने रेडिगो और माइक्रा मॉडल की 40 गाड़ियों की डिलीवरी की जबकि पाल फोर्ड के जीएम सेल्स नंदन रावत के मुताबिक 60 गाड़ियों की डिलीवरी की गई। चैनल मौटर के आयुष खन्ना ने बताया कि उन्होंने 27 स्कोडा गाड़ियों की डिलीवरी की।
 
पटाखा बाजार भी रहा पैक


पटाखा बाजार भी शाम तक पैक रहा। भारी भीड़ के चलते पुलिस का बंदोबस्त किया गया था। पटाखा कारोबारियों में भी देर शाम तक खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed