फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain in Nainital and Ramnagar, relief from heat

Nainital News: नैनीताल और रामनगर में बारिश, गर्मी से राहत

Sun, 23 Jun 2024 04:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Rain in Nainital and Ramnagar, relief from heat
नैनीताल/रामनगर। शहर में शनिवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच सैलानियों ने बारिश से बचने के लिए होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में शरण ली। बारिश से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई। उधर, रामनगर में शनिवार दोपहर करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश से जहां से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आम कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए। उद्यान विभाग के प्रभारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि अच्छी बारिश हुई है। बारिश से आम का आकार बढ़ने के साथ उसमें मीठा भी आएगी।
विज्ञापन

आरेंज अलर्ट के मद्देनजर सभी अधिकारी तत्पर रहें
नैनीताल। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के पूर्वानुमान को देखते हुए अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने आपदा से निपटने के लिए जिले के अधिकारियों को अलर्ट किया है। एडीएम ने लोनिवि के सभी खंडों को संवेदनशील मार्गां पर जेसीबी मशीन एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती करने, वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखने, नगरीय क्षेत्रों में जलभराव और प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला, परगना, ब्लॉक अधिकरियों को मुख्यालय में रहने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारी को 24 घंटे मोबाइल ऑन रखेने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से 24 जून से 26 जून एवं 29 जून को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed