फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain at many places in kumaon Uttarakhand

कुमाऊं में जगह-जगह बारिश: बरसात राहत के साथ लाई आफत, लबालब सड़कें और घरों में घुसा पानी; देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Jul 2024 11:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 11:59 AM IST
सार

उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Rain at many places in kumaon Uttarakhand
उत्तराखंड में जगह-जगह बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज भी भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

  
विज्ञापन

Rain at many places in kumaon Uttarakhand
बारिश - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में बीती रात से मूसलाधार बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 46.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 111.0 मिलीमीटर बारिश हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है, तो वही सबसे कम 14.5 एसएस बारिश बेतालघाट में रिकॉर्ड की गई है।

Rain at many places in kumaon Uttarakhand
कुमाऊं में बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चोरगलिया-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला में अधिक बारिश होने के कारण जल स्तर बढ़ने से मोटर मार्ग बंद किया गया है। बता दें कि, यातायात को खेड़ा गौलापार से डायवर्ट कर वाया लालकुआं भेजा जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि सभी यात्री कृपया स्थिति सामान्य होने पर ही अपनी यात्रा करें अथवा अन्य मार्गों का उपयोग कर गंतव्य को प्रस्थान करें।

 

विज्ञापन

Rain at many places in kumaon Uttarakhand
घर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अल्मोड़ा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में 34, रानीखेत में तीन, द्वाराहाट में 9.5, चौखुटिया में 17, सोमेश्वर में 34, ताकुला में 39 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के बार नगर रानीधारा, टैक्सी लिंक सड़क, माल रोड, लोअर माल रोड सहित विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। चौखुटिया के चांदीखेत में नाला उफान पर आ गया।
 

Rain at many places in kumaon Uttarakhand
बारिश - फोटो : अमर उजाला
नाले का पानी मलबे के साथ मुख्य बाजार और घरों के पास बहने लगा इससे लोग दहशत में रहे। वहीं मलबा गिरने से काफलीखान-भनोली एसएच सहित छह सड़कें बंद हैं, इससे आठ हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
 

वहीं, चंपावत में भारी बारिश के बाद बीएसएनएल की सेवा बाधित हो गई है। पिछले दो घंटे से अधिक समय से मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं आने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed