फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain and heat power failure

बारिश और गर्मी के कारण बिजली गुल

Sun, 21 Jun 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल Updated Sun, 21 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rain and heat power failure

कमलुवागांजा स्थित 220 केवी सबस्टेशन में 100-100 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों के ट्रिप होने से शनिवार दोपहर घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही।

विज्ञापन


 इसके अलावा लोकल फाल्ट के चलते दिनभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। बारिश और भीषण गर्मी के बीच बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कमलुवागांजा स्थित 220 केवी सबस्टेशन से पूरे शहर को बिजली सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मरों में ओवर लोड होने से 100-100 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गए। पिटकुल के उपखंड अधिकारी मनीष टम्टा ने बताया कि ट्रांसफार्मर ट्रिप होने से करीब दो घंटा सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


    इसके अलावा 33 केवी कमलुवागांजा, कठघरिया, गौलापार सबस्टेशनों में लोकल फाल्ट के चलते दिनभर बिजली की आंखमिचौली से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में शाम पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही।

टीपीनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी जीएस बगडवाल ने बताया कि देवलचौड़ से आगे रामपुर रोड में लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से सप्लाई बाधित हुई। फाल्ट ढूंढने में अधिक समय लगने की वजह से देर में बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed