फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Railways will solve the problems of customers: DRM

रेलवे ग्राहकों की समस्याओं का करेगा समाधान : डीआरएम

Sun, 09 Nov 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 09 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Railways will solve the problems of customers: DRM
लालकुआं (नैनीताल)। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा ने रेलवे के माल ग्राहकों को रेलवे के साथ अपने सहयोग को और सशक्त करने का आग्रह कर उन्हें मंडल के विभिन्न माल गोदामों पर उपलब्ध लोडिंग अवसरों के बारे में बताया। कहा कि भारतीय रेल ग्राहकों के साथ मिलकर माल परिवहन को और अधिक कुशल, त्वरित एवं लाभप्रद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के सेवित क्षेत्र उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रमुख माल ग्राहकों के साथ एक व्यापार विकास बैठक में उन्होंने यह बात कही। बैठक में भाग लेकर लौटे सेंचुरी पल्प एंड पेपर से वरिष्ठ महाप्रबंधक केएल गुप्ता व वरिष्ठ महाप्रबंधक मुकुल रोहतगी ने बताया कि बैठक में माल ग्राहकों की ओर से एनएमजी रेक्स की समय पर उपलब्धता एवं कम पारगमन समय से संबंधित मुद्दे उठाए गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने सभी ग्राहकों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में रेलवे की तरफ से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) भारत भूषण, जोशी कोनिके से जीएम देवेंद्र ठाकुर व सीईओ दीपक मिश्रा, जगदीश इंटरनेशनल से सोनू खंडेलवाल, टाटा मोटर्स से राजन सचदेवा, बजाज मोटर्स से रितेश राय, टीसीआई से अंकित स्वामी, आईटीसी से मोहित सक्सेना तथा सिडकुल कॉनकोर इन्फ्रा कंपनी लिमिटेड से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल कुमार सिंह आदि ने मांग एवं समस्याओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed