{"_id":"82688563a10d754f89eb78da996ddbe7","slug":"railways-will-lalkuan-gateway-of-kumaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं बनेगा रेलवे का ‘गेट वे आफ कुमाऊं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं बनेगा रेलवे का ‘गेट वे आफ कुमाऊं’
ब्यूरो/अमर उजाला,लालकुआं(नैनीताल)
Updated Wed, 18 Feb 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं जंक्शन को रेलवे का ‘गेट वे आफ कुमाऊं’ बनाने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे ने लालकुआं स्टेशन के विस्तारीकरण की हरी झंडी दे दी है। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाकर प्रस्तावित योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने योजना की प्रगति जानने को मीटिंग करने के साथ निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
पिछले साल दो साल से योजना को लेकर बातचीत हो रही थी। अब पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लालकुआं जंक्शन को रेलवे गेट वे आफ कुमाऊं के रूप में विस्तार किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। रेल सूत्रों के अनुसार जंक्शन से जल्द ही नई ट्रेनों को चलाने की तैयारी है। इसके लिए यहां पर संसाधन और सुविधा जुटाने को बड़े स्तर पर योजना बनाने के साथ काम शुरू किया गया है। रेलवे विभाग के वरिष्ठ अभियंता निर्माण रामपाल सिंह के मुताबिक प्लेटफार्म, पिट लाईन वाशिंग यूनिट आदि के निर्माण की योजना है। रेल सूत्रों के अनुसार फ्यूल यूनिट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रियों को यह मिलेगी सुविधा
- काठगोदाम स्टेशन की तरह बनेगा फूड कोर्ट
- नई ट्रेनों के चलने की संभावना
- आधुनिक सुविधा युक्त प्लेटफार्म
इन योजना को मिली हरी झंडी
- 550 मीटर लंबा आधुनिक प्लेटफार्म
- चालक-परिचालक विश्राम के लिए हाईटेक विशाल रनिंग रूम
- ट्रेनों की सफाई के लिए 20 कोच की वाशिंग को 460 मीटर लंबी पिट लाइन
- ईंधन के लिए फ्यूल पंप हाउस
- स्टाफ क्वार्टर और पानी की आपूर्ति को टंकी