{"_id":"64ff78a957f538956f08e854","slug":"railway-covered-derailment-system-with-tarpaulin-haldwani-news-c-337-1-ha11003-912-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रेलवे ने तिरपाल से ढकी बेपटरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रेलवे ने तिरपाल से ढकी बेपटरी व्यवस्था
Tue, 12 Sep 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के करीब भू-कटाव वाले स्थान पर बारिश के बाद सोमवार को फटे तिरपाल को बदल दिया गया। ट्रैक के पास भू-कटाव वाली जगह को तिरपाल से ढकते हुए रस्सी से बांधा गया है, लेकिन ट्रैक सही कराने को लेकर काम शुरू नहीं हो पाया है।
बारिश से गौला नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते रेलवे ट्रैक पर खतरा बना हुआ है। गोरखपुर से पहुंचे रेलवे जीएम समेत इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने रविवार को गौला पुल से क्षतिग्रस्त ट्रैक का निरीक्षण किया था। अनुमान था कि ट्रैक पर खतरा कम कराने और सुरक्षित कराने के लिए कार्य शुरू होगा, लेकिन मौके पर सोमवार को मजदूर तिरपाल बदलते नजर आए। उन्हें भू-कटाव वाली जगह पर तिरपाल बिछाने और इसकी रस्सी को ट्रैक से बांधने के काम पर लगाया गया था। तिरपाल से पटरी संख्या तीन के खतरे वाले स्थान को ढक दिया गया, लेकिन कोई स्थायी काम मौके पर शुरू नहीं हुआ। गौला में स्टेडियम के पीछे चैनलाइजेशन के लिए किया गया काम नाकाफी साबित होने के बाद अब रेलवे के सामने ट्रैक सुरक्षित करने की चुनौती है।
रेलवे का प्लेटफार्म बदहाल
हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लंबे समय से बदहाल है। इसे ठीक कराने का कार्य लंबे समय अटका हुआ है। प्लेटफार्म के कुछ हिस्से पर टाइल बदली गई लेकिन इनके बीच में मरम्मत का कार्य नहीं हो सका, इससे यात्रियों के गिरने का खतरा बना रहता है। टिकट बुकिंग काउंटर के पीछे की ओर भी लंबे समय से काम पूरा नहीं सका है। संवाद