फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raging on the results of BSc lower ABVP worker

बीएससी का रिजल्ट कम रहने पर भड़के अभाविप कार्यकर्ता

Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
nainital
nainital Updated Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Raging on the results of BSc lower ABVP worker
प्रदशऱ्न करते कायऱ्र्कताऱ्र्् - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विवि प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस बार बीएसी में चार हजार से अधिक विद्यार्थी फेल हो गए हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विवि द्वारा यूजी सेमेस्टर प्रणाली शुरू कर दी गई है लेकिन अभी तक उसकी परीक्षा को लेकर कोई तैयारी नहीं की। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर विवि की ओर से कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गयी तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन मूल्यांकन कार्य में भी लापरवाही बरत रहा है। इसके अलावा अंक तालिकाओं में भी कई त्रुटियां हो रही हैं जिससे विद्यार्थी बेवजह परेशान हो रहे हैं। वार्ता के दौरान कुलपति प्रो.होशियार सिंह धामी ने कहा कि बीएससी का रिजल्ट बीते वर्ष की तुलना में अच्छा रहा है। बीते वर्ष रिजल्ट 41 फीसदी था जो बढ़कर इस बार 61 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवि के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो.डीसी पांडे, परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे, परिषद की ओर से निखिल बिष्ट, नवीन भट्ट, पंकज भट्ट, हरीश राणा, दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed